अरविंदकुमार रतूड़ी राष्ट्रीय शौर्य चेतना सम्मान से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_905.html?m=0
नागपुर/हरिद्वार। भारत देश की धार्मिक राजधानी तथा देवभूमि हरिद्वार मे 25 सितंबर को सुप्रसिद्ध युवा समाज सेवक और कई सामाजिक संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय यूथ युवा शक्ति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं 45 राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ, निशुल्क, निर्भीक भाव से समाज सेवा करने वाले कोरोना योद्धा अरविंदकुमार रतूड़ी को राष्ट्रीय यूथ युवा शक्ति की तरफ़ से स्मृति चिन्ह देकर शौर्य पराक्रम सम्मान से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान डॉ. स्वामी उमाकांता नंद सरस्वती महाराज महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा हरिद्वार, डॉ. इन्द्रेश कुमार अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शुभ हाथों से दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि, सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री उत्तराखंड राज्य मदन कौशिक, पूर्व केबिनेट मंत्री और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा देवभूमि उत्तराखंड राज्य एवं यूथ संगठन के केन्द्रीय तथा विभिन्न राज्यों के पदाधिकारीगण, विभिन्न क्षेत्रों के राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्तागण एवं संत समाज के महामंडलेश्वर, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारी एवं गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
1962 के युद्ध में देश की अस्मिता बचाते हुए जो जवान शहीद हुए थे उनकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अरविंद कुमार रतूड़ी को इस सम्माननीय उपलब्धि के लिए उनके मित्रगण तथा परिवार के सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

