Loading...

तस्वीर तेरी दिल में..


एसवी म्यूजिक जंक्शन की विशेष भेंट

नागपुर। ट्रिब्यूट टू  लीजेंडरी म्यूजिक कंपोजर सलिल चौधरी की 26 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष में 'तस्वीर तेरी दिल में..', एक शानदार गीतों भरी शाम का आयोजन किया गया, जिसकी संकल्पना वैशाली मदारे की थी। इस कार्यक्रम में सलील चौधरी के जीवन पर आधारित कई विभिन्न पहलुओं को युवराज चौधरी ने दर्शकों को जानकारी दी। तत्पश्चात कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सलील दा के गीतों को सुनाया। 

अपूर्व जोशी ने 'ऐ मेरे प्यारे वतन', सुरेश दापुरकर ने 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए', विजय धकाते ने 'जिंदगी ख्वाब है', कुंदा खापेकर ने 'रजनीगंधा फूल तुम्हारे', किमया नन्हई ने 'ना जिया लागे ना', रजनी बांदरे ने 'ना जाने क्यों', सुरेश खापेकर ने 'कई बार यूं ही देखा है', वैशाली मदारे ने 'जा रे उड़ जा रे पंछी', युवराज चौधरी ने 'टूटे हुए ख्वाबों ने' की शानदार प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम का टाइटल गीत 'तस्वीर तेरी दिल में' वैशाली मदारे और युवराज चौधरी ने गा कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में साउंड इंजीनियर अर्पन और स्ट्रीमिंग प्रतीक ने संभाला, जिसे शिवराज स्टूडियो से लाइव प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का आभार वैशाली मदारे ने अपने शब्दों में व्यक्त किया।
कला 2714779459520737961
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list