25 सितंबर को मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/25.html
परमात्मानंद पांडेय 'मतवाला' होंगे सम्मानित
नागपुर। महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे (नागपुर केन्द्र), मरकज़- ए-अदब, कला सागर संस्था, साहित्य संगत के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 25 सितंबर 2021 को शाम 6 बजे महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा के शेवालकर सभागृह, शंकर नगर, नागपुर में साहित्यकार पत्रकार परमात्मानंद पांडेय मतवाला का सत्कार सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य वरिष्ठ कवि – शायर जनाब जफर कलीम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे शब्बीर अहमद विद्रोही - अध्यक्ष, कला सागर, शमशाद शाद - संयोजक, मरकज़ - ए - अदब, शिरीष नाईक - संयोजक, साहित्य संगत। इसी उपलक्ष्य में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें नगर के कवि - शायर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे। निवेदन है कि कोविड काल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

