Loading...

5 को कड़बी चौक स्थित सनातन भवन में निशुल्क रोग निदान शिविर

                                           


नागपुर। मनपा आरोग्य विभाग राष्ट्रीय शहरी आरोग्य अभियान एवं सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में निशुल्क रोग उपचार शिविर का आयोजन रविवार 5 सितंबर को सुबह 10 से 2 बजे तक कडबी चौक सनातन भवन स्थित संतराम साहनी धर्मार्थ औषधालय में किया जा रहा है. शिविर में ह्दय रोग, कैंसर, डायबिटीज एवं विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डाक्टर सेवाएं प्रदान करेंगे. साथ ही रक्त जांच एवं दवाएं निशुल्क वितरित की जाएंगी. 

शिविर के संयोजक महापौर दयाशंकर तिवारी, मनपा के आरोग्य अधिकारी डॉ संजय चिलकर, जोनल वैद्यकीय अधिकारी डॉ अतीक खान हैं. सनातन धर्म युवक सभा के अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी एवं आरोग्य समिति के अध्यक्ष गौतम साहनी ने जनसामान्य से शिविर से लाभ लेने की अपील की है.
समाचार 8768663210323809619
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list