5 सितम्बर को सिंधी समाज का होगा भव्य आनंद मेला
https://www.zeromilepress.com/2021/09/5_2.html
देखने मिलेगी समाज की कला एवं प्रथा
नागपुर। सम्पूर्ण विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज का आनंद मेला रविवार 5 सितम्बर को दोपहर 2 बजे सिंधु भवन वर्धमाननगर में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
प्रमुख अतिथि बतौर समाजसेवी प्रदीप पंजवानी उपस्तिथ रहेंगे। महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी, महासचिव सुनीता जेसवानी कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, कार्याध्यष डॉ रिचा सुगंध और लकडगंज सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश ग्वालानी महासचिव सुनील जगयासी इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर होंगे।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि सिंधी समाज मे अपने बच्चों का हुनर सभी के समक्ष लाना आनंद मेला का प्रमुख उद्देश्य है। इसमें सिंधी कल्चर, सिंधी फूड, बच्चों द्वारा बनाई गई अलग अलग वस्तुए आनंद मेले में प्रदर्शित की जाएगी। पूर्व नागपुर में सिंधी समाज बार यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।जिसमे विश्व सिंधी सेवा संगम की सभी टीम और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत की पूरी टीम अथक परिश्रम कर रही है।
महिला टीम में विद्या बाखरू, मुस्कान ठाकुर शिल्पा तलरेजा, निशिता ठाकुर अनिता नागवानी, गीता चावला, मुस्कान थारवानी, मेघा आमेसर सहित विदर्भ महिला टीम अध्यक्ष कंचन जगयसी, नागपुर महिला अध्यक्ष सुनीता बजाज, महासचिव पूजा मोरयानी, विदर्भ अध्यक्ष नरेश जुम्मानी, नागपुर जिल्हा अध्यक्ष मनोहर लाल आहूजा, नागपूर पुरुष टीम अध्यक्ष वीरभान केवलरमानी, कार्याध्यष महेश ग्वालानी, नागपुर युवा टीम अध्यक्ष नितिन जेसवानी, पूर्व नागपुर अध्यक्ष अर्चना छाबरिया साथ ही उतर नागपुर अध्यक्ष भूमिका प्रेमानी, सेंट्रल नागपुर अध्यक्ष किरण तोतलानी, सेंट्रल नार्थ अध्यक्ष वंदना मनवानी, पूर्व नागपुर युवा अध्यक्ष धुर्वी मोटवानी अथक सहयोग प्रदान कर रहे है। आनंद मेले को सफल बनाने के लिए दोनों संघठनो ने ज्यादा से ज्यादा उपस्तिथि का सानुरोध आग्रह किया है।
