ट्रिब्यूट टू लता मंगेशकर : 92 गायिका 92 गानों पर करेंगे परफॉर्म
https://www.zeromilepress.com/2021/09/92-92.html
नागपुर। हार्मनी इवेंट्स के वुमन एरा के तहत गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर के 92 वें जन्मदिन के मौके पर उनके अभिवादन करने के लिए ट्रिब्यूट टू भारत रत्न लता मंगेशकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग गुरुवार 28 सितंबर को हार्मनी परफॉर्मिंग स्टूडियोज से फेसबुक पर की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक पेश किया जाएगा। कार्यक्रम की कल्पना हार्मनी के राजेश समर्थ ने की है और इसमें 92 गायिका लता मंगेशकर के 92 गाने प्रस्तुत करेंगी। खास बात यह है कि ये सभी गाने सोलो होंगे और इन्हें महिला सिंगर्स ही परफॉर्म करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता शेलगांवकर करेंगी और समन्वयक स्वाति खडसे हैं। आयोजकों ने इस अनोखे आयोजन का लुत्फ उठाने की अपील की है।
