राज्यपाल ने मिस इंडिया सिमरन आहूजा को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_0.html?m=0
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि सिंधी समाज के लिए अत्याधिक खुशी की बात है कि सिंधी समाज की आन बान और शान मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली ब्रिलियंट, डायनामिक, एक्टर, मॉडल, बेहद लोकप्रिय एंकर और सर्व गुणों से परिपूर्ण वीएसएसएस परिवार से जुड़ी सिमरन आहूजा को राज भवन में राज्यपाल द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वीएसएसएस के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमेन लायन डॉ राजू मनवानी भी उपस्थित थे। गत 15 दिनों में उन्हें राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियरी द्वारा दूसरा अवार्ड मिला है। एक बड़ी उपलब्धि यह है उन्हें लगातार 5 दिनों तक 5 अवार्ड मिले है। फ़ेसबुक में मुझे देख बेहद खुशी होती है कि उन्हें प्रति माह कम से कम 20 अवार्ड देश विदेश से मिलते है।
मोटवानी ने बताया कि सिंधी समाज मे अभी तक मुझे इतनी टेलेंनटेड महिला अभी तक नही देखी है। योगा में भी उनकी मास्टरी है। शुक्रवार को राजभवन में उन्होंने पूरा प्रोग्राम कुशलता से होस्ट कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने कहा कि उनकी उपलब्धियों के लिए महाराष्ट्र वीएसएसएस टीम की तरफ से उन्हें नागपुर में उनका भव्य सत्कार और अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। सिंधी समाज का उन्होंने गौरव बढ़ाया है। उनका व्यक्तित्व मिलनसार हँसमुख स्वभाव और सभी के लिए हरदम सहयोग देना उनकी खूबी है।

