गुरु साक्षात स्वर ब्रम्हा' कार्यक्रम हुआ संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_10.html
नागपुर। हार्मोनी इव्हेंट के कार्यक्रम मे शिक्षको ने शिक्षकदिन के निमित्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर शिक्षक दिवस मनाया।इस अवसर पर सभी शिक्षोकोका स्मृति चिन्ह देकर सत्त्कार किया गया. इस कार्यक्रम को फेसबुक प्रशंसकों ने खूब सराहा। हार्मोनी इव्हेंट द्वारा प्रस्तुत शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष गीत कार्यक्रम 'गुरुसाक्षात स्वर ब्रम्हा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की संकल्पना राजेश समर्थ इनकी थी। कार्यक्रम का संचालन श्वेता शेलगावकर इन्होने किया था। कलाकारों ने मधुर गायन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम सभी गायको द्वारा मिलकर गुरुर ब्रह्म इस गाने को गाकर की थी। उसके बाद आओ तुम्हे चांद पे डॉ. विभा भुसारी इन्होने पेश किया. ''हमे और जिने कि ''डॉ अविनाश श्रीखंडे गायन पेश किया।
उसके बाद,''येरी पवन ढुंडे'' गीत सरोज कठाळे इन्होने पेश किया। 'रिमझिम गिरे सावन' हे गीत सचिन जनबंधू इन्होने पेश करके कार्यक्रम मे रंगत लाई। इसके बाद गायको ने 'चिट्ठीये', 'कभी कभी मेरे', 'जिने के बहाणे लाखो', 'हर घडी बदल', 'आज हमने दिल का', 'एक मै और एक तू ' ऐसे कई एक के बाद एक गीतों का प्रदर्शन करके कार्यक्रम में रंगत लाई इसमे प्रो. अविनाश श्रीखंडे, डॉ. किशोर भोयर, डॉ. यासीन शेख, सचिन जनबंधू , सरोज कठाळे, सुचिता पद्मावार, डॉ. विभा भुसारी, विजया वैद्य गायको ने गाने की मेजवानी दी।
यह कार्यक्रम का प्रसारण हार्मोनी इव्हेंट स्टूडियो से प्रसारित किया गया था। इस कार्यक्रम का हार्मोनी इव्हेंट के फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया गया।
