सुरेन्द्र मेश्राम कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित
नागपुर मे केंद्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली ने मनाया शिक्षक दिन
नागपुर। धनवटे हॉल, अंबाझरी रोड, शंकरनगर, नागपुर मे केंद्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली की टीम ने शिक्षक दिन 5 अगस्त के समारोह में सोमलवार स्कुल, महाविद्यालय रामदासपेठ, नागपुर में कार्यरत कार्यशाला मदतनिस, सुरेन्द्र जे. मेश्राम को कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक,आरोग्य सेवा, महाराष्ट्र शासन के डॉ. संजय जयस्वाल, संचालक न्यूरॉन हॉस्पिटल के डॉ. प्रमोद गिरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - केंद्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली के डॉ.कुमेश्वर भगत, संचालक - सेंट पॉल स्कुल के राजाभाऊ टाकसाळे, संचालक - रोटी फाउंडेशन के डॉ. रोहितदादा माडेवार, धनवटे नॅशनल कॉलेज, नागपुर के नितीन काळे, चेयरमन - केंद्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली एवं इस कार्यक्रम के आयोजक - डॉ. मिलिंद दहिवले ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं कोरोना योद्धा को सम्मानित किया गया।
सुरेन्द्र मेश्राम इनके कार्य की सराहना करते हुए सोमलवार स्कुल के प्राचार्या श्रीमती वैशाली पी. डाखोले, उपप्राचार्य श्रीमती चिचखेड़े मैडम, प्रभात शाखा प्रमुख श्रीमती शुभ्रा रॉय मैडम तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक पांडे सर, श्रीमती अंजली टाकसाडे मॅडम, श्रीमती चौधरी मैडम, श्रीमती गांधी मैडम, श्रीमती खोत मैडम, अ. ठेंगने सर, बक्षी बाबु, नागोसे बाबु, शिक्षकेतर कर्मचारी प्रविण वासनिक, सचिन भांडे आदी कर्मचारीयो ने अभिनन्दन किया।
