जरीपटका में निःशुल्क आधार कार्ड शिविर का उद्धघाटन सम्पन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_188.html
नागपुर। आज जरीपटका स्तिथ दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व महाविद्यालय में मधुमेह विशेषज्ञ डॉ परमानन्द लहरवानी व दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के इंचार्ज वेदप्रकाश आर्य,प्राचार्य तेजिंदर वेणुगोपाल,अमित साहनी की प्रमुख उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ लहरवानी ने दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व महाविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि दयानंद आर्य कन्या विद्यालय द्वारा पढ़ाई के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों पर भी बहुत ध्यान दिया जाता है। इस निःशुल्क आधार कार्ड शिविर का नागरिकों ने अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।
