पुलीस योद्धा की भूमिका निभाने हर शहरवासी का है कर्तव्य : अरविंदकुमार रतूड़ी
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_20.html
कानून व्यवस्था सुरक्षा सुनिश्चित करने केन्द्रीय शांतता समिति की बैठक संपन्न
नागपुर। केन्द्रीय शांतता समिति, शांतता समिति सभी छोटे बड़े गणेश मंडलों, सभी थानों के वरिष्ठ पोलिस अधिकारियों सभी झोन के डिसीपी, महानगर पालिका अधिकारियों की आने वाले श्रीगणेश उत्सव त्यौहार पावनता, पवित्रता के साथ क़ानून व्यवस्था सुचारू रूप से चले कही पर भी कोविड 19 नियमों का उल्लघंन ना हो इसके लिए आज 6 सितंबर को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन सभा का आयोजन पुलीस कमिश्नर अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पालक मंत्री डाॅ. नितीन राऊत, महापौर दयाशंकर तिवारी अनेक सांसद एवं विधायक, जिलाधिकारी, मनपा आयुक्त की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कई गणमान्य पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलीस अधिकारी ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर अपने विचार व्यक्त किए। केन्द्रीय पदाधिकारी अरविंदकुमार रतूड़ी ने थाना क्षेत्र सक्करदारा पुलीस स्टेशन ने वक्ता के तौर पर सभी शहरवासियों से मार्मिक अपील की कि कोरोना संक्रमण से कई लोग अपनों से बिछड़ गए हैं, कई लोग अनाथ हो गए हैं। आर्थिक रूप से लोगों की परिस्थितियां ठीक नहीं है और कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है बल्कि फिर से धीरे धीरे बढ़ रहा हैं। इस लिए सार्वजनिक गणेश मंडल जगह जगह मूर्ति स्थापित ना करते हुए कुछ चुनिंदा जगहों पर ही करें।
घरों में लोग पान सुपारी को गणेशजी का प्रतिकात्मक स्वरूप समझकर स्थापित करें और उसका पूजन करते हुए घर में ही विसर्जित करें। इन सब से जो पैसा बचेगा उससे किसी गरीब जरूरतमंद की मदद करें। शासन-प्रशासन पर हर वक्त निर्भर ना रहते हुए अपने शहर और परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता के लिए जनता पुलीस योद्धा की भूमिका निभाएं। क्यूं कि हमारे शहर की लगभग 45 लाख आबादी की सुरक्षा में तैनात 1 पुलीस आयुक्त, 1 सह पुलीस आयुक्त के अलावा लगभग 14 डीसीपी, 22 एसीपी, 50 पीआई, 110 एपीआई, 250 पीएसआई, 360 एएसआई, 460 एचसी और लगभग 4000 के आसपास पुलीस कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करने में लगे हुए हैं।
और अधिकांश समय वो भी कभी वीवीआईपी, वीआईपी, राजनेताओं, राजनैतिक रैलियों, धार्मिक रैलियों की सुरक्षा में कर्तव्य का पालन करते हुए रात-दिन सेवा दे रहे हैं। अपनी और अपने परिवार की खुशियों को दरकिनार कर, जब कि वर्दी वाले भी इंसान हैं और हमारे अपने ही हैं, इस लिए इन सुरक्षा प्रहरियों का कुछ बोझ तो हर जिम्मेदार नागरिक कम कर ही सकता है। स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित अपने शहर को बनाने के लिए कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए श्री रतूड़ी के विचारों और अपील का समर्थन पालक मंत्री और माननीय महापौर ने भी अपने भाषणों के माध्यम से किया।


