जीना यहाँ मरना यहाँ... ज्येष्ठ मित्र मंडल का संगीतमय आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_236.html?m=0
अभिनेत्री ऊषा आमेसर का किया सत्कार
नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से जरीपटका के मातेश्वरी भवन में "टेलेंट 2021 कराओ के स्पेशल" का यादगार आयोजन किया गया. शानदार कार्यक्रम की शुरूआत मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने प्रस्तावना रखकर की. सभी सदस्यों का परिचय देते हुए उन्हें मंच आमंत्रित किया गया.
संचालन अशोक कुमार गांधी ने किया. महेश लालवानी, भावना लालवानी, अभिमन्यु चावला, सुरेश आहूजा, वैजयंती सचदेव, बुलचंद खुशालानी, धर्मेंद्र आहुजा, परसराम चेलानी, ओमप्रकाश हरवानी, रजनी शर्मा, मीना उत्तमचंदानी, चंदन वाधवानी, पुरुषोत्तम किशनानी, अर्जुनदास आहुजा ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए "अफसाना लिख रही हूं, जिंदगी की यही रीत हैं, अब कहाँ जाये हम, नीले नीले अंबर पे, ऐ मेरी जोहराजबी, बेकरार करके हमें यूं न जाईये, है अपना दिल तो आवारा, कजरा मुहब्बत वाला, जीना यहाँ मरना यहाँ इसके सिवा जाना कहा" सहित सदाबहार नग्मों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया.
कार्यक्रम में विशेष से उपस्थित अभिनेत्री व मॉडल ऊषा आमेसर का मंडल की ओर से अध्यक्ष आहुजा ने शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र देकर सत्कार किया गया. शानदार कार्यक्रम के आयोजक सी ए महेश लालवानी, सी ए संदीप जोतवानी का भी स्नेहिल सत्कार किया गया. आयोजन को सफल बनाने में मनोहरलाल आहुजा, रमेश आसवानी, लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, राजेश चावला, अर्जुन जोधानी की भूमिका अहम रही. आभार रमेश सचदेव ने व्यक्त किया.