विप्र फाउंडेशन एवं परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ का निशुल्क आरोग्य शिविर
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_24.html
शिक्षक दिवस के अवसर पर विप्र मेडिकल सेवा का हुआ लोकार्पण
नागपुर। स्वर्गीय श्रीमती श्यामाजी राधावल्लभ पुरोहित की स्मृति में परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन तथा मारोती मंदिर ट्रस्ट, नमकगंज के सहयोग से विप्र मेडिकल सेवा का लोकार्पण 5 सितंबर रविवार को पुष्करणा भवन स्मॉल फैक्ट्री एरिया वर्धमान नगर मे किया गया। इस शिविर का उद्घाटन विधायक गिरीश व्यास ने दीप प्रज्वलन एवं परशुराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया।
इस शिविर में श्रीकांत देशपांडे, अभिजीत वंजारी, दुनेश्वर पेठे प्रमुखता उपस्थित थे। इस भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लगभग 500 समाज बंधुओं ने उठाया। आरोग्य शिविर में मशीन द्वारा आंखों की जांच, नाक कान गले की जांच, स्त्री रोग संबंधी जांच, बाल रोगसंबंधी जांच, दंत रोग, मस्तिष्क रोग, हृदय रोग संबंधी जांच ईसीजी मसीन द्वारा त्वचा एवं के रोग संबंधी, जांच छाती रोग व अस्थमा जांच, अस्थि रोग (हड्डी) संबंधी जांच शहर के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई।
इस दौरान ब्लड प्रेशर शुगर टेस्ट, जनरल चेकअप एवं बीएमडी मशीन द्वारा पैरों व घुटनों की जांच पूरी तरह से निशुल्क की गई। साथ ही विप्र मेडिकल सेवा के तहत पेशेंट बेड, व्हीलचेयर्स, वॉकर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेबुलाइजर मशीन इत्यादि का भी लोकार्पण विप्र मेडिकल सेवा द्वारा समाज को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संयोजन किशोर पालीवाल द्वारा किया गया था।
चिकित्सा शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वय डॉ स्वप्निल अग्रवाल और डॉ वैभव चौधरी ने मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर के बारे में तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज हरकुट ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ महेश सारडा, डॉ सिद्धार्थ सावजी, डॉ अखिलेश तिवारी, डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ पारुल सावजी, डॉ नीता शर्मा, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ क्षितिज चौरसिया, डॉ कुशल सुराणा, डॉ नकुल चांडक, डॉ लक्ष्मी शर्मा, डॉक्टर अतुल श्रृंगारपुरे, डॉ विक्रम राठी, डॉ प्रिया चेलानी ने अपनी सेवाएं दी।
कई लोगों ने इस अवसर पर रक्तदान भी किया जिसकी व्यवस्था साईनाथ ब्लड बैंक द्वारा की गई थी। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में समाज के तीन वरिष्ठ शिक्षकों रमा शर्मा, दया बुटोलिया और अमर जोशी का सत्कार भी संस्था द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विप्र फाउंडेशन एवं परशुराम सर्व भाषण ब्राह्मण संघ के सभी सदस्यों ने ने प्रयास किया।
