डॉ. मुक्ता कौशिक को रजत श्री सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_35.html?m=0
रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक प्राध्यापक डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक, हिंदी सांसद, विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश को विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के रजत महोत्सव में 'रजत श्री' सम्मान से अलंकृत किया गया।
प्रयागराज उत्तर प्रदेश के नैनी, प्रयागराज में आयोजित विशेष समारोह में संस्थान के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, महाराष्ट्र के कर कमलों से तथा संस्थान के संरक्षक श्री राजकुमार भारती एवं संस्थान के सचिव गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में उन्हें सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मान के अंतर्गत डॉक्टर मुक्ता कान्हा कौशिक को महावंश्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र उन्हें प्रदान किया गया।
इस उपलक्ष्य में डॉक्टर मुक्ता कान्हा कौशिक को प्रोफेसर अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय,महासमुंद, रायपुर, छत्तीसगढ़,डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व राजभाषा आयोग अध्यक्ष, रायपुर,छत्तीसगढ़, प्राचार्य डॉ रिया तिवारी ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन अभनपुर, श्री कान्हा कौशिक, डॉ आशीष नायक, डॉ. प्रभु चौधरी महासचिव राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, डॉ. शंभू पवार अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार पत्रकार राजस्थान , डॉ. हरिपाल सिंह नागरी लिपि, महामंत्री, नई दिल्ली एवं हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बधाई, एवं शुभकामनाएं दी।
