लोकप्रिय गीतों की गीतमाला का शानदार प्रदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_33.html?m=0
नागपुर। जब कोई गीत सुना जाता है, तो मन में गीतों की एक शृंखला तयार हो जाती है और हम उन्हे गुनगुनाते है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ग्रुप द्वारा हिंदी गीतों की एक ऐसीही गीत श्रृंखला प्रस्तुत की गई। गायकों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दीं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गीत 'द जर्नी 4' शनिवार को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना और आयोजन गायक मनीष पाटिल ने किया था, जबकि सूरज शर्मा अतिथि गायक के रूप में मौजूद थे।
जयश्री लोखंडे, अर्श अनिल सिंह, विजया वैद्य, सी.वाई. रायपुरे, श्रीचरण मुनेश्वर, प्रभा वासनिक, अतुल सोहनी, स्वाति थोरात, सोपान डोंगरे, माणिक नागराले, प्रशांत दुपारे, सुमेध राउत, अमोल भगत, दिलवर वासनिक जैसे गायकों ने एक के बाद एक दमदार गाने गाकर कार्यक्रम में और रंग भर दिये।
मनीष पाटिल ने 'मिल गया हमको साथी मिल गया' गाने को बेहद शानदार तरीके से पेश किया, वहीं किशोर कुमार नायडू ने 'सामने ये कौन आया' गाने को गाकर कार्यक्रम को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया। एड. भगवान लोनारे ने दिल के टुकड़े टुकड़े करके गाने पर प्रस्तुति दी, जबकि गायक विजय वैद्य ने ये कहां आ गए हम गाया। चांद मेरा दिल गीत सूरज शर्मा ने गाया।
मैं निकला गड्डी लेकर, रोते रोते हसना सीखो, जाने बहार हुस्न तेना, दीवाना मैं चला, नयनो में बदरा छाए, पल पल दिल के पास, फजा भी है जवा जवा जैसे। कार्यक्रम का संचालन किशोर कुमार नायडू ने किया। सुधीर वालके से विशेष सहायता प्राप्त हुई। इस आयोजन में सम्यक म्यूजिकल ग्रुप नागपुर की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मनीष पाटिल के कल्चरल सेलिब्रेशन लॉन दाभा चौक स्थित फेसबुक पेज से किया गया।
