Loading...

दूषित हो रहा सोनेगांव तालाब का पानी : तोतवानी


एनआईटी की लापरवाही से हो रही तालाब की दुर्दशा से महापौर को कराया अवगत

नागपुर। भोसलेकालीन सोनेगांव तालाब के अंतिम छोर पर नागपुर सुधार प्रन्यास का 0. 3 एम एल डी का प्लांट बना हुआ हैं, प्लांट से गंदा पानी तालाब में छोड़े जाने से तालाब का पानी दूषित हो रहा है. इसकी जानकारी आज महापौर दयाशंकर तिवारी को भाजपा नेता व पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी ने दी. 

पानी दूषित होने की जानकारी संबधित अधिकारियों को देने के बावजूद वे इस प्राचीन धरोहर की अवहेलना कर रहे हैं. तोतवानी ने महापौर को बताया कि क्षेत्रीय रहवासी प्रस्तावित ऐतिहासिक धरोहर के सौंदर्यीकरण के खासे हर्षित हैं. बननेवाले नये लुक के चलते न केवल तालाब मनोहारी रमणीय स्थल बनकर भ्रमणकारियो को अपनी ओर खींचेगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार का भी सृजन होगा. 

इसके लिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व अभिवादन क्षेत्रीय रहवासियों ने किया हैं. महापौर ने शीघ्र ही ज्वलंत समस्या के निदान हेतु तालाब का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये जाने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया. 

इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजय बोंडे, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, उदाराम मोरे, गुड्डू शाहू, हेमंत बागड़े, नितेश, राहुल, अमित नितेश, जितेंद्र शाहू, स्ताक मंसूरी, सविता हिरवाड़े, यशोदा बावनखेड़े, रेखा मडावी, आसनबाई रहानगडे सहित प्रकृतिप्रेमियों, स्थानीय रहवासियों की मौजूदगी रही.
समाचार 5947015245912305634
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list