Loading...

लिया संकल्प : दिलों में हमेशा जिंदा रहे हिंदी


नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय में  राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में मिडिल स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालय की समस्त पर्यवेक्षिकाओं व मिडिल स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में प्राचार्या  तेजिन्दर वेणुगोपाल के निर्देशन व मार्गदर्शन में हिंदी भाषा के विकास व उत्थान को महत्त्व देने हेतु काव्य पठन करके भारत के हर घर में हिंदी भाषा जिंदा रहे और दुर्भाग्यवश मातृभाषा और राजभाषा हिंदी का जो लोप  हो रहा है उसे रोककर हर घर में हिंदी भाषा का सम्मान पहले की तरह बना रहे। 

हम सब का स्वाभिमान हिंदी दिलों में जिंदा रहे, इसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और हिंदी भाषा प्रेमियों द्वारा रचित कविताओं का पठन करके हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। मिडिल स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन, भारतेंदु हरिश्चंद्र जैसे प्रसिद्ध राष्ट्र कवियों  के द्वारा रचित हिंदी भाषा का महत्व दर्शाने वाली कविताओं का पठन किया गया जिसमें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को न केवल अंग्रेजी की एबीसीडी बल्कि हिंदी भाषा की वर्णमाला भी बहुत अच्छे से कंठस्थ हो। 

प्रथम भाषा के रूप में हिंदी भाषा को स्वीकार करें यही संकल्प लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। प्रमुख वक्ता के रूप में प्राचार्या श्रीमती तेजिंदर वेणुगोपाल द्वारा जीवन को सकारात्मक सोच देने वाली प्रेरक कविता का सुंदर पठन करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उपप्राचार्या श्रीमती भारती कालरा ने हिंदी विषय की लेखन वाचन की प्रक्रिया को सही रूप से विद्यार्थियों के सम्मुख प्रस्तुत कर भाषा को सीखने के लिए मार्गदर्शन किया। 

पर्यवेक्षिका श्रीमती मोनिका सिंघेल द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को प्रथम भाषा के रूप में हिंदी ही घरों में बोलनी चाहिए यहआव्हान किया। अन्य सभी अध्यापिकाओं ने राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान में हिंदी के महत्व को स्पष्ट करने वाली सुंदर कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया. आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई दी।
समाचार 3481092262455741825
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list