रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_445.html?m=0
नागपुर। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, नागपुर के मार्गदर्शन के फलस्वरूप 37 वें रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जीएसके ब्लड बैंक, रामदास पेठ, नागपुर के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन नागपुर रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया
इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल,नागपुर मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले ऑटो चालकों, कुलियों व अधिकृत वेंडरों के द्वारा रक्तदान महादान के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, परिणामस्वरूप कुल 75 व्यक्तियों ने मानवता के लिए रक्तदान किया।
