जीएसटी की महत्वपूर्ण जानकारी
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_45.html?m=0
नागपुर। वस्तु एवं सेवा कर (सीबीआईसी) के नोफिफिकेशन नंबर ३४/२०२१ दिनांक २९ अगस्त २०२१ में घोषित किया गया है की जिन करदाताओं का रजिस्ट्रेशन निरस्त हुआ है उनके लिए रेवोकेशन करने की अंतिम तिथि जो ०१ मार्च २०२० से ३१ अगस्त २०२१ के बीच थी, यह तिथि अब ३० सितम्बर २०२१ तक बढ़ाई गई है। अतः करदाता इस अवसर का लाभ उठाये।
करदाता कृपया ध्यान दे यह योजना केवल ३० सितम्बर २०२१ तक ही है, कृपया ओन लाइन अप्लाई करे। उसी प्रकार से नोटिफिकेशन नंबर ३३/२०२१ दिनांक २९ अगस्त २०२१ में घोषित किया गया है की जिन करदाताओं ने अभी तक जीएसटीआर ३ बी रिटर्न फाइल नहीं किया है उनके लिए जो अमेस्टी स्किम घोषित की है उसकी अंतिम तिथि अब ३० नवंबर २०२१ तक बढाई गयी है।
करदाता कृपया इस योजना का लाभ उठाये यह कार्य स्वयं करे या किसी सलाहकार से करवाए, यह अवसर बार बार नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए सीबीआईसी की वेब साइट को भेट दे।
प्रिय वाचक आपको हम इस स्तम्भ द्वारा हम हमेशा समय - समय पर जीएसटी की महत्वपूर्ण जानकारी देते रहेंगे कृपया इसे पढ़ते रहे।
