Loading...

बेटियां


पौधों पर
मुस्कुराते फूलों सी
सुंदर बेटियां ।

वर्षा की
रिमझिम फुआर सी
शीतल बेटियां ।

सर्दियों में
गुनगुनी  धूप सी
मनभाती  बेटियां ।

माता-पिता   के
हृदय की उष्मा 
होती बेटियां ।

बेटियों बिना 
सूना सूना संसार
रौनक बेटियां ।

बेटियों  से सृष्टी
ईश्वर का उपहार
है बेटियां ।

- प्रभा मेहता,
नागपुर, महाराष्ट्र
काव्य 1286004720790557912
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list