सांसद को दिया जीवनदाता सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_50.html
नागपुर। आ़शीर्वाद मेडिकल फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान के क्षेत्र में विशेष सहयोग हेतु रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने का जीवनदाता सम्मान प्रदान कर स्नेहिल सत्कार किया गया. अपने प्रास्ताविक में जी एस के ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डा आशीष खंडेलवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में सांसद महोदय का योगदान सर्वथा सराहनीय एवं अनुकरणीय है.
विशेष रूप से हाल ही में रक्त के जबरदस्त अभाव के दौरान उन्होंने रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाया. सांसद तुमाने ने कहा कि यह तो मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है एवं वे इस हेतु सदा तत्पर रहते हैं. आशीर्वाद मेडिकल फाउंडेशन के अध्यक्ष डा गणेश खंडेलवाल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सांसद महोदय को सम्मानित किया. इस अवसर पर कलामंच के संयोजक नरेंद्र सतीजा एवं डा श्वेता खंडेलवाल भी उपस्थित थीं.
