नागपुर के जम्प रोप खिलाडी चमके
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_516.html?m=0
नागपुर। हाल ही में सम्पन हुई राज्यस्तरीय जम्प रोप स्पधा में नागपूर जिल्ह्य ने अलग पहचान बना ली है। दिनांक 25 एवं 26 सितम्बर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्पर्धा सिद्धनात सभागृह कोल्हापूर में आयोजित की गई जिसमे नागपूर जिले के खिलाड़ियों के अलग अलग उम्र के ग्रुप ने इव्हेंट में पदक प्राप्त किये।
जिसमे 30 सेकंड स्पीड सिंगल बाउन्स, 30 सेकंड स्पीड, फ्रीस्टईल ये तीन खेल प्रकार में 12 वर्ष लड़को मे पार्थ कडुकर (सुवर्ण पदक), फ्रीस्टाइल लड़कियों में रितुल लोखंडे (सुवर्ण पदक), अलीना अटे (रजत पदक), सुमेघा नगरारे (सुवर्ण पदक), वयोगट 14 वर्ष लड़के में अर्पित जमगाडे (सुवर्ण पदक), एवं लड़कीयो मे अक्षता वाघमारे (सुवर्ण पदक), वयोगट 16 वर्ष लड़को में करण ठाकरे (सुवर्ण पदक), वयोगट 20 वर्ष में प्राजन्य चरडे (सुवर्ण पदक),
लड़कियों में आँचल राऊत (सुवर्ण पदक) इस प्रकार नागपुर के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किये। इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में पंच तुषार डोईफोडे, आचल राऊत, प्राजन्य चरडे ने पंच की भूमिका अदा की। सभी ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व नागपुर विभाग जंप रोप खेल के अध्यक्ष किरण यादव सर व नरेद्र बिहार सर को दिया।