राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में सात दिवसीय विद्यार्थी विकास कार्यशाला
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_109.html?m=0
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय, सी.पी.अँड बेरार महाविद्यालय एवं नबिरा महाविद्यालय के सयुक्त तत्वावधान में गृहअर्थशास्त्र विभाग की ओर से सात दिवसीय विद्यार्थी विकास कार्यशाला का आयोजन "राष्ट्रीय पोषण माह" के उपलक्ष्य में आभासी पद्धति से किया गया.
दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार, सी.पी.अँड बेरार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिलिंद बारहाते, नबिरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनीलकुमार नवीन, प्रमुख वक्ता मेघना पंडित उपस्थित थे।
इस कार्यशाला की श्रृंखला में व्ही. एम.व्हि. कॉलेज की गृहअर्थशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. साधना कराडे, संत गाडगे बाबा विद्यापीठ की गृहशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. वैशाली धनविजय, एस.एस. गल्स कॉलेज गोंदिया की गृहअर्थशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. गोकुला भालेराव, एल. ए. डी. महाविद्यालय की डॉ.अश्विनि मेश्राम इन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
इस पोषण सप्ताह में छात्राओं को स्वास्थ और पोषण, भोज्य पदार्थों को सुरक्षित रखना, भोज्य पदार्थ खराब ना हो उसके उपाय,भोज्य मिलावट, स्पोर्ट्स नूट्रिशन, एंटीऑक्सीडेंट इन विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला को सफल बनाने के लिये गृहअर्थशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. सुजाता साखरे, डॉ. प्रेरणा रत्नपारखी, डॉ. दमयंती घागरगुंडे ने सहकार्य किया। इस कार्यशाला में 300 छात्राएं सहभागी हुए।