Loading...

जल्द शुरू होंगी जरूरतमन्दो हेतु निशुल्क एंबुलेंस सेवा


समर्पण सेवा समिति मेडिकल बैंक उपक्रम

नागपुर। मानव सेवा में समर्पित समर्पण सेवा समिति मेडिकल बैंक द्वारा पिछले अनेक वर्षों से मेडिकल बैंक चलाया जा रहा है जिसमे मरीज को घर पर लगने वाले सामान पलँग व्हीलचेयर वाकर वाकिंग स्ट्रीक एरबेड आदि वस्तुओं को संस्था द्वारा उपयोग हेतु निशुल्क दिया जाता है तथा उपयोग के बाद उसे पुन्ह मेडिकल बैंक में जमा करवाना होता है ऐसे में संस्था द्वारा कई जरूरत मन्दो की सहायता होती है। 

एक नई स्कल्पना के साथ संस्था द्वारा एक निशुल्क एम्बुलेंस जनता के लिए चलाने का निर्णय संस्था द्वारा लिया गया एव उसकी तत्काल बुकिंग जयका मोटर्स में की गई है। आने वाले नवरात्र पर्व में उसका लोकार्पण कर जनता के लिए निशुल्क चालू किया जायेगा। 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आमदार गिरीश व्यास, सचिव नरेश जुम्मानी, कोषाध्यक्ष दिनेश मोतियानी, तुलसी हरियानी रोशन खण्डवानी, महेश ग्वालानी, लष्मन रामरखयानी, महेंद्र कटारिया किशोर पाटिल मनोज तिवारी अजय टकामोरे आदि सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे संस्था के अध्यक्ष गिरीश व्यास द्वारा इस कार्य हेतु मदद के लिए सभी से निवेदन किया गया है इछुक व्यक्ति संस्था के नाम से योगदान दे सकता है।
समाचार 6672079641803939296
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list