Loading...

प्राथमिक शाला स्तर के 50 संकुल से चयनित बच्चों की हुई प्रतियोगिता



पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 हुआ कार्यक्रम

नागपुर/रायपुर। पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 आर्यक्रम अंतर्गत आज दिनांक 27 सितम्बर 21 को विकासखंड स्तरीय प्राथमिक शाला स्तर के विद्यार्थियों का पठन, लेखन, गणितीय कौशल और हस्तलिखित पुस्तिका निर्माण कौशल प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम सरस्वती कन्या उच्च माध्य शाला पुरानी बस्ती रायपुर में किया गया। विकासखंड धरसींवा, रायपुर शहरी के अंतर्गत 50 संकुल से चयनित बच्चों की प्रतियोगिता विकासखंड स्तर पर करायी गयी। सभी कौशलों में लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया, और बेहतर प्रदर्शन किया। 


प्रतियोगिता का उदघाटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसीवा श्री संजय पुरी गोस्वामी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री शिरीष तिवारी द्वारा किया गया। पठन, लेखन, गणितीय कौशल औऱ हस्त पुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता का विशेषज्ञ  निर्णायको द्वारा उत्कृष्टता के साथ अंतिम परिणाम घोषित किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। 

प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षको द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गीत गायन, कविता, आदि की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सृजन नवाचारी पीएलसी समूह के सभी सदस्य,और सृजन प्राथमिक पीएलसी के सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। प्रतियोगिता में पलको की उपस्थिति एवं सहभागिता भी सराहनीय रही।
समाचार 1905167166167823644
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list