एनसीपी युवती कांग्रेस ने विरोधी पक्षनेता के टिप्पणी का किया विरोध
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_54.html
नागपुर। एनसीपी युवती कांग्रेस नागपुर की शहर अध्यक्ष पूनम रेवतकर के नेतृत्व में और एनसीपी प्रवक्ता नूतन रेवतकर के मार्गदर्शन में विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर ने महिला वर्ग के बारे मे अपमान जनक वक्तव्य करने के कारण दरेकर की प्रतिमा के मुंह में गोबर भरकर और नारेबाजी कर अपमान जनक टिप्पणी का विरोध किया। ताकि कोई भी नेता महिलाओं के बारे में बोलने से पहले एनसीपी युवती को ध्यान में रखते हुए बयान दे।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवती काँग्रेस नागपुर शहर अध्यक्ष पूनम रेवतकर और एनसीपी प्रवक्ता नूतन रेवतकर, बबिता मांडवकर, काजल शाहू, पायल मौंदेकर, सोनाली साहू, धनश्री बावणे, खुशी शाहू, ईशा रानडे और विद्या बोकडे मौजूद थी।
