छात्राओं के चरित्र निर्माण में एनएसएस का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ. श्रद्धा
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_545.html?m=0
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 सितंबर 2021 को 10 बजे एक विशेष वेबिनार का आयोजन गया था।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग प्रमुख प्रो एस एच इंदुरवाड़े द्वारा विद्यार्थियों को एनएसएस की स्थापना उसके महत्व और कार्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना का छात्राओं के चरित्र निर्माण एवं देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद डॉ ऋतु तिवारी ने किया। अतिथि का परिचय डॉ तनुजा राजपूत ने दिया। कार्यक्रम में एनएसएस के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापिकाओ का विशेष योगदान था।
