वडधामना के कई भाजपा कार्यकर्ता राकांपा में हुए शामिल
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_56.html?m=0
हिंगना। पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग की उपस्थिति में हिंगना तालुका के वडधामना के कई भाजपा कार्यकर्ता राकांपा में शामिल हो गए।
प्रवेश करने वालों में वडधामना के पूर्व सरपंच गंगाधरराव कचोरे, पूर्व उप सरपंच विद्यामान ग्राम पंचायत सदस्य मिलिंद कचोरे, ईश्वर भेंडे, लीलाधर मानमोडे, राजू भेंडे, अक्षय कचोरे, लक्ष्मण राउत, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मण सराटे, दिलीप भेंडे, फजीत दमाहे शामिल हैं।
उमेश वघाडे आदि कई लोगोंका समावेशहुवा हैं। पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. प्रतिभागियों ने यह भावना व्यक्त की कि हम इस विचार के साथ राकांपा में शामिल हुए हैं कि गाँव के समग्र विकास के लिए बंग साहब के साथ रहना आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दिनेश बंग, राकापा तालुकाध्यक्ष प्रवीण खाडे, विजयराव पिसे, मुकेश पाल आदि उपस्थित थे।