डॉ. मुक्ता कौशिक को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_58.html
नागपुर/रायपुर। ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक को राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का इस वर्ष का डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान हाल ही में घोषित हुआ है। शिक्षा एवं हिंदी जगत तथा नागरी लिपि के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय योगदान हेतु डॉक्टर मुक्ता कान्हा कौशिक को सम्मान के लिए चुना गया है। सम्मान स्वरूप उन्हें महावस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा सम्मान पत्र दिया गया।
डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक को इस उपलब्धि के लिए विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, महाराष्ट्र,सचिव, डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली के महामंत्री डॉ हरिसिंह पाल, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रभु चौधरी, ग्रेसियस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी, रायपुर, धराधाम अंतर्राष्ट्रीय गवर्नर डॉ. शंभू पंवार, झुझुनु, राजस्थान, कान्हा कौशिक, रायपुर,डॉ. आशीष नायक ,धमतरी, डॉ.विनय पाठक, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई, सहित सभी शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई दी।
