Loading...

हिन्दी दिवस तो एक पर्व है, हम सबको हिंदी पर गर्व है : निशा चावला


नागपुर। हिन्दी भाषा एक गौरवशाली भाषा है। वैसे भी कहा जाता है।,"राष्ट्रभाषा ही, राष्ट्र की पहचान है। "हमारे देश की भाषा हिंदी, लेखकों का अभिमान , भावो को व्यक्त करने की अभिवक्ति है।बात तो हर भाषा में होती है, पर जज्बात हिंदी भाषा में ही होता है। हमारे देश के कई नेता, अभिनेता, मोटिवेशनल स्पीकर, हिंदी को प्राथमिकता देते है। हिन्दी एक वैज्ञानिक भाषा है।

तभी बिल गेट्स जी ने कहा था कि "अपने आप की तुलना किसी से मत करो, यदि आप ऐसा कर रहे है तो आप स्वयं अपनी बेइज़्ज़ती कर रहे है।“ और हम अपनी तुलना अंग्रजी भाषी और हिंदी भाषी के रूप में कर रहे है। भाषा  पर गर्व होना अच्छी बात है, पर भाषा में मतभेद नहीं होना चाहिए। हिन्दी भाषा सरल व समृद्ध भाषा है तभी तो गुगल में कई वेबसाइट में हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है। 

हिंदी आज दुनिया की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में प्रतिष्ठित है। बीबीसी की एक खबर के अनुसार इस समय विश्व में 54.5 करोड़ (545000000) हिंदी बोलने वाले हैं। गैर हिंदी भाषी देशों के लोग भी हिंदी सीख रहे है। और हम हिंदुस्तानी हिंदी भाषा की तुलना करके उसका गौरव घटा रहे है। आओ हम सब मिलकर हिंदी भाषा का मान बढ़ाए। जय हिन्दी जय हिंद।

समाचार 7007155937619563237
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list