निर्वाण घाट में निःशुल्क दे लकड़ियां : तोतवानी
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_60.html?m=0
6 घाटों में चार्ज अन्य में निःशुल्क - महापौर को दी भेदभाव की जानकारी
नागपुर। शहर के सभी निर्वाण घाटों में पहले अंतिम संस्कार के लिये सामग्री निःशुल्क दी जाती थी. परंतु लगभग तीन वर्षों से शहर के 6 निर्वाण घाटों में अंतिम संस्कार में लगने वाली सामग्री के लिये शुल्क लिया जाने लगा. इसी मुद्दे के मद्देनजर पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल महापौर दयाशंकर तिवारी से मिला.
तोतवानी ने महापौर को बताया कि स्थायी समिति के ठहराव क्र. 155 के अनुसार अंतिम संस्कार हेतु बायोकोल, बिकेट व गोबरी मुफ्त दी जाती रही हैं. लेकिन शहर के अन्य घाटों को छोड़कर केवल अंबाझरी, मोक्षधाम, मानेवाड़ा, मानकापुर, सहकार नगर, गंगाबाई घाट कुल 6 पर शुल्क लेना कहा तक न्यायसंगत हैं.
फिलहाल इन 6 घाटों पर लकड़ियों के 300 किलो का 2412 रु. शुल्क शोकसंतप्त परिवार से लिया जा रहा है. शिष्टमंडल ने महापौर से भेदभाव नही करते हुए सभी घाटों में व्यवस्था निःशुल्क करने की मांग की. महापौर ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वास्तुस्थिति से अवगत होकर शीघ्र ही सभी स्थानों पर निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी.
शिष्टमंडल में मंडल में पूर्व पार्षद संजय बोंडे, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, उदाराम मोरे, गुड्डू शाहू, हेमंत बागड़े, नितेश, राहुल, अमित नितेश, जितेंद्र शाहू, स्ताक मंसूरी, सविता हिरवाड़े, यशोदा बावनखेड़े, रेखा मडावी, आसनबाई रहानगडे की मौजूदगी रही.
