Loading...

सामाजिक दायित्व निभाना जरूरी : दीपक लालवानी


दीपक एजेंसीज के संचालक श्री दीपक लालवानी सामाजिक दायित्व निभाने वाले जुनूनी व्यक्तित्व है। दीपकजी का जन्म १० अक्टूबर १९६४ में हुआ. इनके पिता श्री सेवकराम लालवानी तथा माता श्रीमती लता लालवानी के आशिर्वाद से सेवा कार्या में है। जो व्यक्ति हर जीव में चाहे वह देवता हो, मनुष्य हो, पशु-पक्षी - हो या जलजन्तु अथवा पौधा हो-एक ही आत्मा को देखता है उसे सात्त्विक ज्ञान प्राप्त होता है. गीता के इस श्लोक से श्री दीपक लालवानी प्रेरित हैं और उन्हें सभी जीवों में एक ही आत्मा दिखाई देती है। 

वे सामाजिक क्षेत्र में दायित्वों का 'कर्म निर्वहन' अहंकार रहित, संकल्प सहित तथा उत्साहपूर्वक कर रहे हैं। व्यापार हर कोई करता है, लेकिन समाज के प्रति जवाबदेही निभाने की तमन्ना काफी कम लोगों में होती है। एक फीसदी लोग ही ऐसे होते हैं, जो अपने काम के बाद समाज के लिए 'टाइम' निकाल पाते हैं। 

धार्मिक आस्था की बात आती है, तो लोग सामने आ भी जाते हैं, लेकिन जब ट्राफिक, पर्यावरण एवं मूक प्राणियों की सेवा जैसे संवेदनशील मुद्दों की बात आती है, तो अधिकांश लोग पीछे हट जाते हैं, लेकिन श्री दीपक शहर में एक ऐसा जुनूनी व्यक्ति है, जो अपनी कमाई का एक हिस्सा निश्र्चित रूप से 'ट्राफिक नियम, पर्यावरण एवं पानी बचाओ' जैसे देशव्यापी ज्वलंत मुद्दों के प्रति जागरूकता अभियानों पर खर्च करता है। जीवन के लिए अनमोल इन गंभीर मुद्दो पर आगे रहने के मामले में श्री दीपक लालवानी की अटूट संकल्पबद्धता उनके बड़े जिगर को ही उजागर करती है।

पिछले २० वर्षों से श्री दीपक लालवानी बिना स्वार्थ के ही सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना शहर के लोग तो करते ही हैं, देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़े-बड़े मंत्रियों तक ने की है। श्री दीपक वह चिराग हैं, जिन्हें अपने बलबूते कई घरों के चिरागों को बचाने पर प्रसन्नता मिलती है और वे इसे नैतिकता समझते हैं। जो भी काम करना है वह स्वयं अपने बलबूते एवं सहृदयता से आगे आकर करते हैं।

ट्राफिक, सामाजिक क्षेत्र में निष्काम भाव से सेवा करने का फल 'जीरो माइल फाउंडेशन' के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दीपक को मिला है। अनेक संगठनों, संस्थाओं ने उन्हें राष्ट्रीय क्षेत्रीय, स्थानीय स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इन्हें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय गौरव अवार्ड, भारत गौरव पुरस्कार, बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड सहित अन्य सम्मान प्राप्त हुए हैं।

नवाजे गये विविध सम्मान से

महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महासंचालक श्री जे. डी. वीरकर, पुलिस आयुक्त श्री डी. शिवानंदन, श्री एस पी.एस. यादव, श्री प्रवीण दीक्षित, श्री अंकुश धनविजय ने भी उनके सेवाभाव को देखते हुए सम्मानिता किया है। 

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी, पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरोंसिंह शेखावत, पूर्व राज्यपाल श्री एस.एम. कृष्णा, पूर्व राज्यपाल श्री एम. के. नारायण, पूर्व रक्षामंत्री श्री प्रणब मुखर्जी, पूर्व गृह मंत्री श्री शिवराज पाटिल, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री तारिक अनवर, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री श्री के रहमान खान, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री ए. आर. राजू, पूर्व राज्यपाल श्री केदारनाथ साहनी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री के. एच. मुनिअप्पा, पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री अजय माकन, केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री श्री प्रतिक पाटील, 

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायमसिंग यादव, महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री आर. आर. पाटील, केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी, सांसद श्रीमती सुप्रिया सुले, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल डॉ.वी के. सिंह सहित कई गणमान्यों एवं फिल्मी हस्तियों मे सलमान खान, मधुर भंडारकर ने भी उन्हें शुभकामना दी है।

कलम के माध्यम से बढ़ाते है जागरूकता

श्री दीपक की खासियत यह है कि मैदान में प्रत्यक्ष कार्य करने के बाद वे खाली समय में देश के ज्वलंत मुद्दों पर लेख लिखते हैं। देश के नामी पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। उनके लेख सामाजिक, पर्यावरण स्वास्थ्य पर आधारित होते हैं।

उनका मानना है कि लेख पढ़कर लोग जागरूक होंगे तथा आप और अपने बच्चों की रूचि में बदलाव ला सकेगे। जैसे बढता प्रदूषण विकट समस्या, जंक फूड का कसता शिंकजा, स्वच्छत गतिविधियों को करें प्रोत्साहित, उद्यानों ने बढ़ाई आरोग्य चेतना, जीवन रक्षा के लिए संजीवनी है जल, प्राकृतिक नियम का पालन करें और स्वस्थ रहें, क्रोध पर रखें नियंत्रण, प्रकृति से खिलवाड घातक, भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसता भारत, मतदाता में बढ़ती उदासीनता लोकतंत्र के लिए खतरा, ये ऐसे मुद्दे हैं, जिससे देश जुझ रहा है।

समाचार 6741995056338471007
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list