निबंध स्पर्धा में अध्यापिका प्रेरणा मेहता को मिला प्रथम पुरस्कार
नेत्रदान को बढावा देने माधव नेत्रालय का आयोजन
नागपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 अगस्त से 8 सिंतबर राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर माधव नेत्रालय और रिसर्च सेंटर द्वारा निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया। दी. ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन नागपुर द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मिडीयम शाला की विज्ञान विषय प्रमुख अध्यापिका प्रेरणा मेहता ने इस स्पर्धा मे सम्मिलित होकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। स्पर्धा का विषय' नेत्रदान एक सामाजिक बांधिलकी' था, जिस का उद्देश्य समाज में नेत्रदान प्रति जागृती फैलाना तथा नेत्रदान के महत्व के बारे मे व्यापक पैमाने पर जन-जागरुकता पैदा करना था। नेत्रदान को बढावा देने के लिए साथ आए, संकल्प ले, अंधेरी दुनिया मे रोशनी बिखरने के लिए अपने नेत्रों को जिवित रहने दे, नेत्रदान करे।
शाला के अध्यक्ष श्री मकरंद पांढरीपांडे, शाला की मुख्याध्यापिका डॉ सौ रुपाली हिंगवे, प्राथमिक विभाग मुख्याध्यापिका सौ मेघा पाध्ये तथा शाला के सभी शिक्षकगण ने इन्हें सराहा और शुभकामनाएँ दीं।
