श्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल करने वालों को 'ज्येष्ठ रत्न अवार्ड' से किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_66.html
ज्येष्ठ मित्र मंडल की वार्षिक सर्व साधारण सभा संपन्न
नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' की 15/16 वीं वार्षिक सर्व साधारण सभा का आयोजन हाल ही में 'होटल एल.बी' माऊंट रोड सदर, नागपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने की।
मंच पर उपाध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा, सचिव रमेशलाल आसनानी, सहसचिव रमेश सचदेव, कोषाध्यक्ष अशोककुमार गांधी व महिला प्रमुख श्रीमती संगीता दलवानी उपस्थित थे। सर्व प्रथम अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया व दिवंगत सदस्यों को श्रध्दांजली दी गई। पश्चात् मंडल के आवश्यक विषय पारित किये गये।
इस अवसर पर जिन सदस्यों की उपलब्धियाँ है ऐसे सभी सदस्यों सर्वश्री डॉ. परमानंद लहरवानी, डॉ. नरेश गुरबानी, डॉ. नानिकराम थारवानी, रमेश सचदेव, चंद्रभान सेतिया, सतीश मीरानी, सुखदेव भागचंदानी, भागचंद केवलरामानी, विजय तेजूमल केवलरामानी, गोपाल खेमानी, हरीश मेठवानी, मनोहरलाल आहूजा, मुरलीधर केवलरामानी, महेश लालवानी, मीना उत्तमचंदानी, डॉ. जी. एम. ममतानी, डॉ. संजय थटेरे, डॉ. विनोदकुमार आसूदानी, डॉ. भागेश्वरी खेमचंदानी, प्रो. पी. डी. केवलरामानी, डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, अर्जुनदास आहूजा का सत्कार शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र देकर ज्येष्ठ रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
साथ ही उपस्थित सौजन्यकर्ताओं सर्वश्री जीतू बेलानी, नितिन जेसवानी, राजेश दयारामानी, पहिलाज सच्चानी, विक्रम आहूजा व नरेश खुशालानी का सत्कार शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथी के रूप उपस्थित डॉ. जी.एम. ममतानी, डॉ. विनोदकुमार आसूदानी, डॉ. भागेश्वरी खेमचंदानी, डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा द्वारा अपने संबोधन में ज्येष्ठ मित्र मंडल तथा नेतृत्व की काफी सराहना की व आगे भी सहयोग करने का आश्वासन संस्था को दिया।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन महिला प्रमुख श्रीमती संगीता दलवानी ने किया व आभार सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री लक्ष्मण पेशवानी, अॅड. ओमप्रकाश हरवानी, नरेश खुशालानी, राजकुमार कंजवानी व राजेश चावला द्वारा अथक प्रयास किया व स्वरूचि भोज के पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया। यह जानकारी मंडल के सचिव रमेशलाल आसनानी ने प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से दी।
