प्रशासनिक सेवाओं में सिंधी विद्यार्थी आगे आएं : लोहित मतानी
उदय अकादमी समाज के लिए वरदान : कुकरेजा
नागपुर। सिंधी समाज के विद्यार्थीयों को प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से नागपुर में उदय अकादमी का आरंभ किया गया है। सिंधी लिटरेचर का विषय लेकर अथवा सिंधी भाषा में परीक्षा देने का प्रावधान है।
इस अकादमी में UPSC/IAS/lPS/ IRS. की रेसीडेन्सीअल फ्री कोचिंग दी जाएगी। तद्हेतु आयोजकों ने राष्ट्रीय स्तर पर जनजागृति अभियान शुरु कर दिया है, जो कि सराहनीय कदम है। इस आश्य के विचार डेप्युटी पुलिस कमिश्नर (झोन 3) लोहित मतानी ने बतौर मुख्य अतिथी के रूप में कहे।
वे भारतीय सिंधू सभा नागपुर की ओर से पुरषोतम रोहरा के सौजन्य से सिंधी सभ्यता, संस्कृति, भाषा के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'जुड़ो जड़ुन सां' (Conact with Routes) के अंतर्गत उदय अकादमी नागपुर की ओर से सिंधी विद्यार्थियों हेतु Upsc व IAs क्लासेस की जानकारी देने हेतु फेसबुक व यू ट्यूब पर आयोजित कार्यक्रम में कहे।
भारतीय सिंधू सभा नागपुर के अध्यक्ष व उदय अकादमी के अध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा ने प्रस्तावना में कहा कि हमारे समाज के विद्यार्थी जिस प्रकार इंजीनियर, एम.बी.बी.एस, एम.बी.ए. व अन्य फैक्लटीज़ में अपना कैरियर बनाते हैं। अब प्रशासनिक सेवाओं में भी अपना कैरियर बनाएं इसी उद्देश्य को लेकर नागपुर में उदय अकादमी की स्थापना की गई है, इसका लाभ हमारे समाज के विद्यार्थीयों ने लेना चाहिए, उन्होने पालकों से आव्हान किया कि इस संदर्भ में पालक भी अहम भूमिका निभाएं।
उपाध्यक्ष डा. वंदना खुशालानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधी समाज की दिग्गज हस्तियों को पद्म भूषण व पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। जल, थल व वायु सेना में भी सिंधी समाज ने अपना जौहर दिखाया है, शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचायों को छूआ है। उदय अकादमी ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी हेतु रेसीडेसीअल कोचिंग क्लास की व्यवस्था की है वह सिंधी समाज हेतु संचाचिल देश का प्रथम उपक्रम है। डा. वंदना खुशालानी ने उदय अकादमी में विद्यार्थीयों को पढ़ाए जाने वाले कोर्स व अलग अलग विषयों पर पढाने वाले साहित्यकारों प्राध्यापकों के बारे जानकारी दी।
सुहिंणा सिंधी पूना के अध्यक्ष पीतांबर पीटर ढलवानी ने इस अवसर कहा कि उदय अकादमी की पूरी टीम ने देश के सिंधी समाज को बहुत बड़ी सौगात दी है। आवश्यकता है इसका लाभ लेने की। सचिव प्रताप देवानी ने बताया कि अकादमी के सुचारु संचालन, व विद्यार्थीयों के लाजिंग बोर्डिंग हेतु एड. एल. एस. देवानी ने सेंट्रल एवेन्यु स्थित देवानी धर्मशाला में आधुनिक सुविधाओं से सुसजित 25 रुम देवानी चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रदान किए हैं। प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा हेतु जनजागृति अभियान की शुरवात शीघ्र ही की जाएगी।
सिंधी साहित्य की कक्षा लेने वाले साहित्यकार किशोर लालवानी ने कहा सिंधी विद्यार्थीयों हेतु पुस्तकें उपलब्ध करवाने का कार्य उदय अकादमी कर रही है। इस संदर्भ में अकादमी की अपनी वेबसाइट बना कर संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवायी जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन भारतीय सिंधू सभा अमरावती के अध्यक्ष तुलसी सेतिया ने किया। आभार भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष किशोर लालवानी ने माना। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रूद्र डिजीकाम के पवन मटलानी व प्रेम मटलानी ने किया। सफलतार्थ मनीष वाधवानी ने प्रयास किया।
