Loading...

पत्रकारों के हितों में हर संभव मदद : डॉ. कराड


महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं महासचिव ने किया वित्त राज्य मंत्री का सत्कार

नागपुर। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष वसंत मुंडे और महासचिव विश्वासराव आरोटे ने दिल्ली मंत्रालय में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड से भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर चर्चा के दौरान पत्रकारों की अनेक समस्याएं तथा मांगो के बारे में अवगत किया। कोरोना काल के दौरान छोटे तथा मध्यम अखबार के प्रकाशन करने में बहुत परेशानियां आई है, साथ ही फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में पत्रकारों को अनेक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे तथा मध्यम अखबार को प्रकाशित करने वाले संपादकों तथा प्रकाशकों को विज्ञापनों द्वारा मदद करने की आवश्यकता हैं। 

महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष वसंत मुंडे तथा महासचिव विश्वासराव आरोटे ने पत्रकार संघ द्वारा किए गए कार्यों की अनेक सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी बताया। भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने पत्रकारों के हितों के लिए महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, महाराष्ट्र को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

समाचार 5299332143793923068
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list