बैलों की पूजा कर पोला पर्व को सादगी से मनाया
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_74.html?m=0
नागपुर। महाराष्ट्र में राष्ट्रीय पर्व 'पोला' धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन सरकारी नियमों के चलते भीड़ भाड़ करना कोरोना की तीसरी दस्तक को बुलाने जैसा हो जाता है इसीलिए जगह-जगह पोला पर्व को सादगी से मनाया गया। भाद्रपद की अमावस्या को बैल का बड़ा पोला कहा जाता है। इस दिन किसानों के हर बैल को अच्छे से सजा धजा कर पूजा की जाती है।
सोमवार 6 सितंबर को पूर्व राज्य मंत्री रमेशचंद्र बंग, जिला परिषद सदस्य दिनेश बंग और पूरा बंग परिवार हिंगना में बैलों की पूजा की।
जिला परिषद नागपुर के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चिखले तथा मेंढेपठार (बाजार) ता. काटोल, जिला नागपुर की सरपंच सौ. दुर्गाताई चिखले ने पोला निमित्त अपने बैलों की सादगी पूर्वक पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
