Loading...

सृजन पीएलसी विकासखंड शहरी धरसींवा का 'भाषा मड़ई' कार्यक्रम संपन्न


नागपुर/रायपुर। सृजन पीएलसी विकासखंड शहरी धरसींवा के द्वारा 'भाषा मड़ई ' कार्यक्रम का आज 16 सितम्बर को आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पी एल सी सदस्यों द्वारा प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए स्टॉल लगाकर विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जैसे चित्र देखो,कहानी बनाओ, शब्द पट्टी, मुखोटा से अभिनय, शब्द सागर, लूडो खेलो शब्द बनाओ, ढूंढो और गोला लगाओ। 


ऐसे और विभिन्न गतिविधियुक्त स्टाल लगाकर भाषा की समझ को बच्चों में कैसे विकसित किया जा सकता हैं, इसका प्रस्तुतिकरण किया गया। सभी संकुलों के शिक्षको ने प्रदर्शनी की सराहना की और इसको अपनी अपनी शाला करने की बात कही। आज के भाषा मडई कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पुरी गोस्वामी की उपस्थिति से उत्साहवर्धन हुआ। 


संजय पुरी ने सभी स्टाल में जाकर भाषा से संबंधित गतिविधियो के बारे में जानकारी ली और पूरी पीएलसी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। आज के भाषा मडई कार्यक्रम में श्रीमती रीता मंडल ने आभार प्रदर्शन कर सभी संकुल से आये शिक्षको का आभार प्रकट किया। डॉ शिप्रा बेग ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की। सुश्री ममता अहार द्वारा मुखोटा लगाकर रोल प्ले किया गया। 


साथ पीएलसी के सदस्य अनुपमा पांडे,शची शर्मा, नंदिनी वर्मा, रंजना आतराम, विजिया शर्मा औऱ सुनीता शर्मा ने स्टॉल लगाकर विभिन्न गतिविधियों को प्रदर्शित किया। श्रीमती सबरीन द्वारा रविशंकर स्कूल में आज के कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था बहुत अच्छे की गई।

समाचार 6411884791451735924
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list