स्व. रिखबचंद शर्मा स्मृति में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_76.html
नागपुर। परशुराम सर्वभाषीय ब्राम्हण संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर स्व. रिखबचंद शर्मा स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान देने की घोषणा की गई। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है और जगह - जगह उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाता है।
इसी क्रम में वर्धमान नगर स्थित पुष्करणा समाज भवन में आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में इस वर्ष यह सम्मान समाज के सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं श्रीमती दया बुटोलिया, श्रीमती रमा शर्मा, श्रीमती अमर जोशी को प्रमुख अतिथि श्रीकांत देशपांडे द्वारा सभी सम्मानित शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर किशोर रिखबचंद शर्मा, किरण शर्मा, राहुल शर्मा, श्रीवत्स शर्मा, अतुल देव, राकेश मिश्रा, अनिल शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, श्याम सुंदर बुटोलिया, हेमंत शर्मा, गिरीश पुरोहित, विष्णु शर्मा, भावेश जोशी उपस्थित थे।

