मातंग समाज को मिलेंगी स्थाई दुकाने: महापौर
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_782.html?m=0
नागपुर। महापौर दयाशंकर तिवारी के सौजन्य से लहू सेना प्रमुख संजय कठाले ने चिंधी बाजार का नेतृत्व किया। दयाशंकर तिवारी से मुलाकात की। चिंधी बाजार का व्यवसाय करने वाले मातंग समाज को स्थायी दुकानें बनाकर कर दिए जायेंगे। ऐसा आश्वासन महापौर दयाशंकर तिवारी ने दिया।
संजय कठाले ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संञा मार्केट में बैठे खोवावाले, पान वाले, संञा वाले को स्थायी दुकानें दी गईं। लेकिन संञा मार्केट में 100 साल पुराना कारोबार चलाने वाले मातंग समुदाय को जल्द से जल्द स्थायी दुकानें दी जानी चाहिए ऐसी मांग संजय कठाले ने की है।
संजय कठाले के नेतृत्व में पवन मोरे, सुरेश कावले, अशोक खडसे, रुपेश सनेश्वर, जावेद पठाण, रविंद्र खडसे, जितेंद्र गायकवाड, जिवन गायकवाड, विक्की ओगले, आरती गंगावने, पार्वती खडसे, अजाबराव खडसे, जय नवरखेले, सुशिल शेलारे, रुपेश तायवाडे, प्रेम तायवाडे, संजय इंगले, मंगेश तायवाडे आदि उपस्थित थे।
