Loading...

ग्रामीण क्षेत्र में मिलावटखोरी पर लगे रोक : राजेश रंगारी


शिवसेना ने फुड और ड्रग्स विभाग में मुख्य और सहायक आयुक्त को नियुक्त करने की मांग

नागपुर। आरोग्य की दृष्टि में शहरी लोग हमेशा कहते हैं कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र सर्वश्रेष्ठ होता है, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। शिवसेना, भारतीय कामगार संगठना, माथाडी और जनरल कामगार युनियन के नागपुर ग्रामीण के उपजिला प्रमुख राजेश रंगारी के नेतृत्व में नागपुर जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को नागपुर ग्रामीण, काटोल, नरखेड, कलमेश्वर, सावनेर, पारशिवनी, देवलापार, रामटेक, उमरेड, बुट्टीबोरी, हिंगणा, वाडी, कन्हान - कामठी, मौदा और भिवापुर में हो रही खानपान की चिजों में मिलावटखोरी का निवेदन दिया गया है। 

यह निवेदन निवासी उपजिलाधिकारी विजया बनकर को दिया गया। फुड और ड्रग्स विभाग में अब तक मुख्य आयुक्त और सहायक आयुक्त जगह खाली पड़ी है। जिसकी वजह से इन्स्पेक्टर का तथा कर्मचारी को कार्रवाई करने के आदेश देनेवाले कोई नहीं। जनता
मिलावटी खाना खाने में मजबुर हो गई है। जिनमें कामगार वर्ग के लोगों को तरह - तरह की बिमारियां घेरकर उन्हें आर्थिक, शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार खुले आम खानपान की चिजों में मिलावट कर जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मिलावटखोरों का डर खत्म हो गया है। 

सरकार से निवेदन कर मांग की है कि जल्द से जल्द फुड और ड्रग्स विभाग में मुख्य आयुक्त और सहायक आयुक्त को नियुक्त कर मिलावट खोरों पर कार्रवाई कर आम जनता को बचाए। इस अवसर पर सर्वश्री गजानन चकोले, यशवंत कावरे, रोहीत झकरेल, मिलिंद कांबले, महेंद्र जिवने, अनिकेत रंगारी, आदित्य गायकवाड, अंकीत जगदिश, हेमंत सेंगर आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।
समाचार 8944876936110029011
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list