Loading...

ईपीएफओ ने किया दो दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन


नागपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय, नागपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर दो पूर्ण दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के नागपुर कार्यालय के अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालय, सोलापुर एवं कोल्हापुर के 38 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ श्री विकास कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, श्री देवेंद्र सोनटके, क्षेभनिआ-2 एवं श्री मिलिंद देऊलकर, सभनिआ ने किया। उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय आयुक्त ने हिंदी की महत्ता व संगठन के लिए हिंदी की आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। 

डॉ. मनोज कुमार, सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (का-2), नागपुर  ने सविस्तार जानकारी प्रदान कर व हिंदी प्रेम की ज्योति से आलोकित किया। हिंदी कार्यशाला का सफल संचालन श्री अरुण कुमार कुंभारे, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी तथा श्री प्रदीप जनबंधु, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी ने किया।

समाचार 3643659591486895277
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list