Loading...

सफल रही विप्र और महिला सांस्कृतिक मंच की ऑनलाइन झूला सजावट स्पर्धा



नागपुर। विप्र फाउंडेशन और श्री परशुराम महिला सांस्कृतिक मनोरंजन मंच के संयुक्त तत्वावधान में  के अवसर पर ऑनलाइन श्री कृष्ण झूला सजावट स्पर्धा का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विप्र फाउंडेशन और श्री परशुराम महिला सांस्कृतिक मनोरंजन मंच ने सभी विप्र जनों के लिए श्री कृष्ण झूला सजावट स्पर्धा का आयोजन किया था क्योंकि कोरोना काल के चलते अभी कोई भी बड़े आयोजन प्रत्यक्ष रूप से नहीं किए जा रहे हैं इसलिए मंच ने इस आयोजन को ऑनलाइन किया था। जिसमें समाज की कई महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

श्री कृष्ण झूला सजावट स्पर्धा केअंतर्गत सभी प्रतिभागियों को घर पर सजाए गए कन्हैया के झूले के साथ अपनी 2 मिनट की प्रस्तुति देनी थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों के घर में सजाई जाने वाली कान्हा की झांकी का दर्शन सभी तक पहुंचाना था। 

इस प्रतियोगिता में लगभग 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया और निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती रेखा चतुर्वेदी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने निभाई।

प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक श्री कृष्ण झूला सजावट एवं किसी ने नृत्य, तो किसी ने भजन, किसी ने कान्हा के एक चरित्र का वर्णन और किसी ने संस्कृत के श्लोक बोलते हुए 2 मिनट के वीडियो बनाएं । ऐसे प्रस्तुतीकरण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर एक झांकी के दर्शन वीडियो के जरिए सभी ने किए।
 
इसमें प्रथम पुरस्कार मीनाक्षी शर्मा, द्वितीय गहना  जोशी और तृतीय योगिता लाटा को दिए गए विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार आरना शर्मा और तारा लाटा को तथा सांत्वना पुरस्कार क्रमशः अनुज शर्मा सीता मिश्रा और संगीता लाटा को प्रदान किए गए। इस 
ऑनलाइन स्पर्धा का संयोजन एवं संकल्पना रितु आनंद शर्मा और अर्चना विष्णु शर्मा की थी। 

आयोजन को सफल बनाने में रमा शर्मा, वर्षा शर्मा, रिंकू शर्मा, रजनी शर्मा, रेनू शर्मा, मीना पाखंला और मेघा शर्मा ने सहयोग दिया।
समाचार 8747165838769123148
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list