वक्तृत्व स्पर्धा से प्रवक्ता तलाशेगी युवक कांग्रेस
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_892.html
जिला, राज्य और देश स्तर पर होगा चयन
नागपुर। भाजपा के पास अपनी बात रखने वाले नेताओं की तगडी फौज है। युवा नेता भी अध्ययनशील एवं आक्रामक हैं। कांग्रेस इस मामले में कमजोर साबित होती है। इस समस्या को हल करने के लिए युवक कांग्रेस ने वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन कर प्रवक्ता तलाशने का फैसला किया है।
इस स्पर्धा में चुने गए युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करवा कर विपक्ष का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। सोमवार को युवक कांग्रेस के सचिव बंटी शेलके, प्रदेश महासचिव शिवानी वडेट्टीवार, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता कपिल ढोके, कृष्णा तवले, जिलाध्यक्ष राहुल सीरिया, शहर अध्यक्ष तौसिफ खान ने पत्र परिषद में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस की ओर से देशभर में 'यंग इंडिया के बोल' नाम से स्पर्धा आयोजित की जा रही है। यह स्पर्धा जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होगी। स्पर्धा में हिस्सा लेने वालों के लिए गूगल फार्म जारी किया गया है। १ अक्टूबर तक प्रतियोगी पंजीयन करवा सकेंगे। अक्टूबर के पहले सप्ताह जिला स्तरीय स्पर्धा होगी।
