राधा कृष्णा थीम पर उत्कर्ष बहुद्देशीय संस्था का सफर रहा कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_91.html
नागपुर। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर उत्कर्ष बहु उद्देशीय संस्था द्वारा बच्चों के लिए राधा कृष्णा थीम पर आमंत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोरोना की वजह से इस कार्यक्रम को ऑनलाइन ही किया गया था। सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की संस्थापक अध्यक्षा डॉ कविता परिहार ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन किरण परमार ने तथा आभार विमल सोलंकी ने माना। नटखट कान्हा के रूप में 1, आर्येष सिंह सोलंकी, 2, हृदयन गर्ग में, 3, वंशिका चौहान, 4, अंशिका ठाकुर, 5, विआना मिगलानी, 6, ईरा खंगार, 7, विहान घरोटे, 8, आर्यवीर सोलंकी थे।