Loading...

भाजपा युवा मोर्चा के युवा वॉरियर्स राकांपा में शामिल


हिंगना। तालुका में डीगदोह जिला परिषद सर्कल से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रणीत युवा वॉरियर्स के कई कार्यकर्ता एनसीपी नेता पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, पूर्व विधायक विजय घोड़मारे (पाटिल) की उपस्थिति में डिगदोह ग्राम पंचायत सदस्य राहुल पांडे के नेतृत्व में राकांपा में शामिल हो गए।  

प्रवेश करने वालों में शिवशंकर चतुर्वेदी, मयंक कोटगुले, राहुल कोइरे, अजय प्रधान, शानू पांडे, लकी कडवे, विजय चौधरी, आकाश गिरी, आशीष सिंह, जप्पी सिंह, समेक नागदेव, स्वतंत्र पांडे और अन्य शामिल हैं। पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग और पूर्व विधायक विजय घोड़मारे (पाटिल) ने पार्टी कां दुपट्टा पहनाकर प्रवेशकर्ताओं का स्वागत किया।

राकांपा महिला जिला उपाध्यक्ष रश्मिताई कोटगुले, रमेश सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष रेखाताई कळसकर, पूर्व सरपंच विजय मेश्राम, उमेश सिंह राजपूत, सुधाकर राडके, प्रदीप कोटगुले, राम सपकाल, सूरजलाल बोपचे, योगेश नरवाडे, भवानी शर्मा, सोमेश सासाने, लकी सिंह, नीरज पयासी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
समाचार 6015814730904190513
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list