Loading...

सीनियर भोंसले वाडा की हेरिटेज वॉक


नागपुर। मस्करया (हडपक) गणपति उत्सव के अवसर पर तुलसीराम गायकवाड़ - पाटिल कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के इंटेक हेरिटेज क्लब ने सीनियर भोंसले वाडा का हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। वॉक का संचालन इंटेक चैप्टर की सहसंयोजक आर्किटेक्ट नितिका एस. रामानी ने किया. 


मौजूदा कोरोना प्रोटोकॉल के चलते हेरिटेज क्लब के 15 सदस्यों को वाडा ले जाया गया और बाकी छात्र ऑनलाइन शामिल हुए।आर्किटेक्ट रामानी ने छात्रों को भोंसले की विरासत के इतिहास, शहर के भीतर मूर्त और अमूर्त विरासत में उनके योगदान और मस्करया हडपक गणपति उत्सव के महत्व के बारे में जानकारी दी। 

श्रीमंत युवराज जयसिंह राजे भोंसले ने वाडा, देवघर और शस्त्र कक्ष का भ्रमण कराया। जयसिंह राजे ने विभिन्न शस्त्रों की कथा सुनाई और देवघर के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों को इतिहास को जानने और नागपुर के पारंपरिक वाडा का अनुभव करने का अवसर मिला।
समाचार 6920270289501989578
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list