Loading...

पोदार वर्ल्ड स्कूल में उत्सव के रूप में मनाया हिंदी दिवस


नागपुर। हिंदी के ऐतिहासिक अवसर को याद करने के लिए हर वर्ष 14 सितंबर को सम्पूर्ण देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसको हिंदी दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ था अतः इसी परंपरा को निभाते हुए पोदार वर्ल्ड स्कूल में वी.एल.ई के द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालक राघव पोदार एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना डोंगरदीवे के सानिध्य व देखरेख में हुआ।

हिंदी दिवस के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षकगणों व  छात्र - छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ भाग लिया गया। विद्यालय सभा में आज के मुख्य अतिथि रहे  डॉ. राजेश राजकुमार पसीने। जिन्होंने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा को अपनाने पर ज़ोर दिया और सभी से निवेदन किया कि हिंदी भाषा को गर्व से अपनाएं। 

हिंदी दिवस कार्यक्रम का संचालन तीन भागों में किया गया। जिसमें कक्षा एक से तीसरी तक में कविता पाठ और कहानी वाचन रखा गया। जिससे पूरा वातावरण काव्यमय व मोहक हो गया। चौथी से सातवीं कक्षा में कबीर दास के दोहे, रहीम दास के दोहे, तुलसीदास के दोहों का सस्वर वाचन किया गया। 

कक्षा सातवीं में हिंदी दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कक्षा आठवीं में चार्ट बनाने की प्रतियोगिता और नवमीं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया साथ ही प्रतिभागी बन अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 

पोदार वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या भावना डोंगरदीवे ने सभी शिक्षकगणों व विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों- छात्राओं का उत्साहवर्धन व अभिनंदन किया साथ ही हिंदी को अग्रसर करने की अपील भी की।

समाचार 6500792049102506918
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list