समाज कार्य और व्यक्तित्व विकास में भाषा के महत्व पर कार्यशाला संपन्न
नागपुर। एक स्वप्न, एक आशा सामाजिक संस्था, भंडारा तथा सेमिनार कांफ्रेंस कमिटी, समाजशास्त्र विभाग, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के संयुक्त तत्वावधान में 13 सितंबर को "समाज कार्य में भाषा का महत्व और समाज कार्य में व्यक्तित्व विकास" विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले जी के नेतृत्व में कार्यशाला के समन्वयक डॉ.चंद्रशेखर मालविया के समन्वय में कार्यशाला में 140 सहभागियों ने पंजीकरण करवाया।
आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क,भंडारा के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले ने कार्यशाला की अध्यक्षता की।भंडारा के 'शेंडे इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस' के निदेशक उमेश शेंडे ने प्रमुख वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया की समाज कार्य करते समय अपनी भाषा और शरीर की भाषा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को प्रभावित करने के लिए प्रभावी संचार कौशल होना एक पूर्वापेक्षा है। उन्होंने बताया की भाषा और व्यक्तित्व की सहायता से हम सामाजिक प्रश्नों को समझ सकते हैं।
इस अवसर पर आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के अध्यक्ष डॉ. चंदनसिंह रोटेले ने अपने उधबोधन में समाज कार्य में भाषा के महत्व को विषद किया। साथ ही कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सरला शनवारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। प्रस्तावना समाजशास्त्र विभाग प्रमुख डाॅ.चंद्रशेखर मालवीया ने रखा।
कार्यशाला का सफलतापूर्वक समन्वय आठवले कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग प्रमुख डाॅ. चंद्रशेखर मालविया और 'एक स्वप्न, एक आशा सामाजिक संस्था' के समन्वयक प्रवीण थोटे ने किया। कार्यशाला की सफलतार्थ सेमिनार, कांफ्रेंस कमिटी के सदस्य डॉ. नंदकिशोर भगत, प्रा.अमोल सिंह रोटेले ने प्रयास किया। कार्यशाला में स्वप्न, एक आशा सामाजिक संस्था' के सदस्य और आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के प्राध्यापक और समाज कार्यकर्ताओं ने सहभाग लिया।
