Loading...

पोदार वर्ल्ड स्कूल ने उत्सव रूप में मनाई 152 वीं गांधी जयंती


नागपुर। इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पोद्दार वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई जिसका प्रबंध पोदार वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष राघव पोद्दार और प्रधानाचार्या भावना डोंगरदिवे के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या द्वारा गांधीजी की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम तीन भागों में विभाजित किया गया एक से चार, पांच से सात, आठ से दस।

विद्यालय के विद्यार्थी मिहिर ने गांधी जी की वेशभूषा धारण कर भाषण दिया जिसमें गांधी जी द्वारा कही गई महत्वपूर्ण बातें बताई गई। तथा गांधीजी के तीन बंदर बन छात्रों ने सबका मन मोह लिया जो बुरा ना कहो, बुरा ना सुनो और बुरा ना देखो के प्रतीक है। उस सब को आगे बढ़ाते हुए खुशी परिहार और यश पांडे द्वारा काव्य वाचन किया गया तथा चरखा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 

साथ ही गांधीजी की कुटिया (वर्धा शहर स्थित) का वर्चुअल भ्रमण भी कराया गया जिसे देख बच्चे उत्साहित हो उठे, अंत में शिक्षिकाओं द्वारा गांधी जी को समर्पित गीत प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का अंत प्रधानाचार्या भावना डोंगरदिवें द्वारा सबको शुभकामनाएं देते हुए संपन्न हुआ।
समाचार 4624862363537266413
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list